फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dial 1098 for redressal of problems related to children.

Agra News: बच्चों से संबंधित समस्याओं के लिए डायल करें चाइल्ड हेल्प लाइन 1098

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Dial 1098 for redressal of problems related to children.
कासगंज। बच्चों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और मदद के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन के नंबर 1098 पर डायल कर मदद पाई जा सकती है। बीते वर्ष चाइल्ड लाइन ने 569 बच्चों की मदद की। चाइल्ड हेल्प लाइन के डायरेक्टर ने सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन के डायरेक्टर डॉ. हरिओम वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में 569 बच्चों की मदद की गई है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन पर 569 कॉल आई। सभी को कॉल को अटेंड कर कार्रवाई की गई। इस दौरान 52 बालक बालिकाओं के बाल विवाह रोकवाए गए। 74 बच्चे जो रास्ता भटक गए थे, उन्हें उनके माता-पिता से मिलवाया गया। 10 बच्चे बाल श्रम से बचाए गए, उन्हें स्कूलों से जोड़ा गया। 18 बच्चों को मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराई गई है। 19 बच्चों की शिक्षा संबंधी मदद की गई। 39 बच्चे गुमशुदा होने की शिकायतें मिली। 247 बच्चे बेसहारा बच्चों की मदद चाइल्ड लाइन द्वारा की गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य बच्चों की मदद भी की गई। उन्होंने कहा कि समाज सुधार समिति के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें चाइल्ड लाइन के नंबर 1098 पर कॉल आने पर चाइल्ड हेल्प लाइन टीम तत्काल कार्य करती है। डायरेक्टर हरिओम ने सभी से अपील कि यदि कही बेसहारा बच्चे, बाल शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह आदि समस्या से ग्रसित बच्चे दिखे तो 1098 पर कॉल करे चाइल्ड हेल्प लाइन बच्चों की मदद के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed