फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhruv Jurel shines in Australia stakes claim for final-11 Scored half centuries in both innings

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया में चमके ध्रुव जुरेल, पेश की अंतिम-11 की दावेदारी; दोनों पारियों में लगाया अर्धशतक

Mon, 11 Nov 2024 09:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 09:51 PM IST
सार

गावस्कर ट्रॉफी से पहले अनौपचारिक द्वितीय टेस्ट मैच की दोनों पारियों में  ध्रुव जुरेल ने लगातार दो पारियों में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही ध्रुव ने अंतिम-11 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। 
 

विज्ञापन
Dhruv Jurel shines in Australia stakes claim for final-11 Scored half centuries in both innings
ध्रुव जुरेल - फोटो : Twitter

विस्तार

गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच 22 नवंबर से होने वाले हैं। इसके लिए ध्रुव जुरेल ने अंतिम-11 में दावेदारी पेश कर दी है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में भारत-ए की ओर से अनौपचारिक टेस्ट खेलते हुए आगरा के ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अंतिम-11 टीम में अपनी जगह बना लेंगे। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि ध्रुव ने साबित कर दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक पिचों पर खेल सकते हैं।


दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में 80 रन बनाने वाले जुरेल ने दूसरी पारी में 122 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के भारतीय स्क्वायड का भी हिस्सा हैं। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी से जुरेल को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पा रही है। मगर, जुरेल की इन पारियों के चलते भारतीय टीम उनको बतौर बल्लेबाज अंतिम-11 में शामिल कर सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed