फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dharna, sloganeering at tehsil for digging of pond

Agra News: तालाब खुदाई के लिए तहसील पर धरना, नारेबाजी

Wed, 03 Jun 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dharna, sloganeering at tehsil for digging of pond
फोटो।तालाब खुदाई की मांग को लेकर तहसील फतेहाबाद में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Archive
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद की ग्राम पंचायत लहर पट्टी लहर के उपग्राम बास महुआ के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जलभराव की समस्या से त्रस्त बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने एसडीएम स्वाति शर्मा को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि बास महुआ गांव के गाटा संख्या 136 की भूमि पर सर्वसम्मति से तालाब खुदवाने का कार्य प्रस्तावित है। हालांकि, गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व इस विकास कार्य में बेवजह बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उचित जल निकासी और तालाब न होने के कारण बारिश के मौसम में पूरे गांव में पानी भर जाता है। इससे रास्ते पूरी तरह ठप हो जाते हैं और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रस्तावित भूमि पर जल्द से जल्द तालाब की खुदाई और गहरीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि बरसात का पानी गांव की गलियों में जमा न हो। इसके साथ ही ग्रामीणों ने विकास कार्य में अड़ंगा लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी गुहार लगाई है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed