{"_id":"6131124d8ebc3e61d82f6adf","slug":"dharau-resident-ankit-was-murdered-by-slitting-his-throat-mainpuri-news-agr5061098102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला काटकर की गई थी धारऊ निवासी अंकित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला काटकर की गई थी धारऊ निवासी अंकित की हत्या
विज्ञापन
करहल। कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी अंकित की गला काटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने साढ़ू व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी ज्ञान सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार नल मिस्त्री था। करीब डेढ़ साल से वह अपने साढ़ू रनवीर निवासी गांव मरोली थाना दन्नाहार के साथ रह रहा था। पत्नी संगीता भी उसके साथ ही रह रही थी। बुधवार सुबह अंकित का शव थाना क्षेत्र के गांव रतिभानपुर के पास एक खेत में पड़ा हुआ मिला था।
शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि अंकित की मौत गला काट कर की गई है। अंकित के पिता ज्ञान सिंह ने साढ़ू रनवीर व उसके साथियों के खिलाफ हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंकित की हत्या की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा करेगी।
मधुवन कुमार, एएसपी