फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhaba worker found dead in puddle

पोखर में मृत मिला ढाबा कर्मी

Wed, 25 Aug 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dhaba worker found dead in puddle
खंदौली। आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव नगला हरसुख के पास मंगलवार की सुबह पोखर में ढाबा कर्मचारी डोरीलाल (40) का शव मिला। पुलिस डूबने से मौत होना बता रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आगरा-जलेसर मार्ग गांव नगला हरसुख के समीप स्थित श्रीशिव फैमिली ढाबा के पास पोखर में शव उतराता मिला था। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक डोरीलाल इसी ढाबा पर काम करता था। वह रोजाना शराब भी पीता था। रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद वह ढाबा पर आया था। पर, ढाबा अभी बंद है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शराब के नशे में पह सड़क के किनारे बनी पुलिया पर लेटा दिखा। लोगों का मानना है कि ज्यादा नशे में होने की वजह से पुलिया के पीछे पोखर में गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। मृतक का एक भाई बोदला में रहकर सब्जी बेचता है। उसे सूचना देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed