फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhaba operator shot for not cooking food attackers absconded

ये तो हद ही हो गई: खाना नहीं बनाने पर ढाबा संचालक को मारी गोली, मची अफरा-तफरी; हमलावर हुए फरार

Fri, 20 Dec 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 09:56 AM IST
सार

आगरा के ईदगाह बस स्टैंड के पास ढाबे पर कार सवारों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। खाना नहीं बनाने पर ढाबा संचालक को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Dhaba operator shot for not cooking food attackers absconded
ढाबे पर फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ईदगाह बस स्टैंड के पास बुधवार देर रात ढाबे पर खाना बनाकर नहीं देने पर कार सवार युवकों ने संचालक और कर्मचारियों से मारपीट की। विरोध पर तमंचे से फायर किया। संचालक को पीठ में गोली लगी। लोगों को मदद के लिए आते देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


घटना बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे की है। शाहगंज निवासी जीतू कुमार का ईदगाह बस स्टैंड के पास ढाबा है। देर रात जीतू और अन्य कर्मचारी ढाबा बंद कर रहे थे। तभी मथुरा नंबर की एक कार में चार युवक पहुंचे। उन्होंने खाना देने के लिए कहा। मगर, जीतू ने खाना खत्म होने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ढाबा खोलकर खाना बनाने का दबाव बनाने लगे। कर्मचारियों ने मना किया। उनसे कहा कि सामान रख दिया गया है। अब खाना नहीं बनाया जा सकता है। इस पर युवक गुस्से में आ गए। उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की। एक युवक ने तमंचे से हवाई फायर किए। ढाबा संचालक ने हाथ जोड़े, कहा कि अब खाना नहीं बन सकता है। इस पर युवक ने जीतू पर सीधे गोली चला दी, जो उनकी पीठ में दायीं ओर लगी। वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि कार सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed