फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhaan khareed

क्रय केंद्रों से धान का एक सप्ताह में हो उठान: मंडलायुक्त

Sun, 27 Dec 2020 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
मैनपुरी। आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार रविवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्हाेंने विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही धान खरीद केंद्र और गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों से धान का शत प्रतिशत उठान एक सप्ताह में हो जाए और किसानों का भुगतान प्रत्येक दशा में 72 घंटे के अंदर में कर दिया जाए।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि सभी धान, मक्का क्रय केंद्र निर्धारित क्रय तिथि तक नियमित रूप से प्रतिदिन समय से खोले जाएं। क्रय केंद्र पर आने वाले कृषकों का धान, मक्का निर्धारित समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाए। नोडल अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने टोडरपुर क्रय केंद्र पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 68 प्रतिशत धान क्रय एवं सुजरई केंद्र पर क्रय के सापेक्ष उठान की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने मंडी समिति में स्थापित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर किसानों से संवाद कर जानकारी ली। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एडीएम बी.राम, एसडीएम सदर ऋषिराज, उपनिदेशक मंडी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गोशाला का किया निरीक्षण
आयुक्त आगरा मंडल आगरा ने शहर स्थित कान्हा पशु आश्रय का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में 614 गोवंश मिले। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर देखकर भूसा, चोकर आदि के बारे में जाना। इसके साथ ही उन्होंने अविवादित विरासत की स्थिति को भी देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव-गांव अविवादित विरासत दर्ज की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed