फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DGP to teach cyber security lessons to students in Agra today

Agra News: आगरा में ेंडीजीपी आज छात्रों को पढ़ाएंगे साइबर सुरक्षा का पाठ

Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
DGP to teach cyber security lessons to students in Agra today
डीजीपी राजीव कृष्ण
आगरा। साइबर अपराधियों के शिकंजे से लोगों को बचाने और इन घटनाओं पर अंकुश के लिए छात्रों, उद्यमियों और पुलिसकर्मियों को जागरूक किया जाएगा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस की ओर से मंगलवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी जो तीन सत्रों में होगी। इसमें प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण पहले सत्र में छात्र-छात्राओं को वर्चुअल माध्यम से जुड़कर साइबर अपराध से बचने की जानकारी देंगे। दूसरे सत्र में शहर के उद्यमी और तीसरे सत्र में पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि पहला सत्र मंगलवार सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगा। इसमें कक्षा 9 से ऊपर के शहरभर के स्कूल, कॉलेज और विवि के करीब 900 छात्र शामिल होगें। कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटे बाद 10:30 बजे डीजीपी राजीव कृष्ण वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। वह छात्र-छात्राओं को साइबर ठगों से बचने की जानकारियां देगें। उद्यमी और सीनियर सिटीजन को दूसरे सत्र में दोपहर 12 से 2 बजे तक समझाया जाएगा। इसमें समाजसेवी, सीनियर सिटीजन, होटल संचालक, कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उन्हें डिजिटल अरेस्ट, क्रेडिट कार्ड, एपीके फाइल से मोबाइल हैक और अन्य तरह की साइबर ठगी से सावधान रहने के बारे में बताया जाएगा। पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम से निपटने का प्रशिक्षण तीसरा सत्र अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की बारीकियों को बताया जाएगा, जिससे वह खुद के साथ दूसरों के साथ साइबर ठगी होने से बचा सकें।
विज्ञापन

कार्यशाला से जूम लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है लोग
साइबर क्राइम की कार्यशाला में जुड़ने के लिए पुलिस जूम लिंक जारी करेगी। इसके माध्यम से जुड़कर लोग साइबर ठगी के रोकथाम के सुझावों के बारे में जान सकते हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed