फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees gathered to anoint Bhole

Agra News: भोले का अभिषेक करने के लिए उमड़े भक्त

Tue, 06 Aug 2024 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to anoint Bhole
कासगंज। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा। उन्हाेंने मंदिरों में पहुंचकर पंचामृत गंगाजल आदि से देवाधिदेव का अभिषेक किया। महादेव को उनके प्रिय व्यंजन भांग, धतूरा बेल पत्र, पुष्प आदि समर्पित किए। भक्तों ने उपवास रखकर मन्नत मांगी।सावन माह के तीसरे सोमवार को भोले नाथ की कृपा पाने के लिए भक्त ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही शिव मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। हाथों में पूजा की थाली, जल कलश लेकर मंदिरों की ओर जाते भक्तों के उत्साह का अतिरेक देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में महिला, बच्चे पूजा थाली में भांग, धतूरा, बेल पत्र, पुष्प आदि आदि सजा कर मंदिरों की ओर जा रहे थे। भजन गाते भक्तों की टोलियां वातावरण को धर्ममय बना रही थीं। दोपहर तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के बाद पूजा सामग्री समर्पित की। भक्तों ने शिव शंकर की आरती उतार कर मंगल कामना की। बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ियों ने भी भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। जिन भक्तों ने उपवास रखा वे शाम के समय फिर से मंदिरों में पहुंचे। भोलेनाथ को भोग लगाने के बाद उपवास खोला। शहर के भूतेश्वर मंदिर, शिवालय मंदिर, पारना मठ, शेरनाथ मंदिर, प्रभुपार्क मनकामेश्वर मंदिर सहित गली मोहल्लों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed