फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees gathered in Mela Kakoda for the second day

Agra News: मेला ककोड़ा में दूसरे दिन भी उमडे श्रद्धालु

Tue, 28 Nov 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Mela Kakoda for the second day
गंजडुंडवारा। कादरगंज गंगा घाट पर लगा मेला ककोड़ा में रौनक दूसरे दिन भी बरकरार रही। बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर पवित्र गंगा में स्नान किया। इसके बाद घाट पर पूजा अर्चना की। मेला में लगी दुकानों से भी खरीदारी की गई।दूसरे दिन भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। जहां उन्होंने मेले में ठंड के मौसम को देखते हुए दरी, कंबल, रजाइयां खरीदी। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन का सामान तो बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। किसानों ने अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। घाट पर लगे मेले में मनोरंजन के साधन हवाई झूले, चरक, मौत के कुआं लोगों को आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों ने इनका लुत्फ लिया। मेला में मिठाइयों की भी प्रसिद्ध दुकान लगी हुई है। चाऊमीन, बर्गर, इडली, डोसा जैसे खाद्य पदार्थ के स्टाल भी मेला की शोभा बढ़ा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ये सभी चीज आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। जिससे लोग इनका भी स्वाद लेते देखे जा रहे है। भीड़ में ज्यादा जोश युवाओं में देखा गया जो जगह-जगह भीड़-भाड़ में सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed