फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees gathered at ashram on Nirvana Day of Baba Neem Karauri in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में मनाया गया बाबा नीम करौरी का निर्वाण दिवस, समाधि स्थल पर उमड़े अनुयायी

Sun, 19 Sep 2021 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 02:01 PM IST
सार

बाबा नीम करौरी महाराज का निधन अनंत चतुर्दशी पर वृंदावन में हुआ था। परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में उनका समाधि स्थल है। यहां हर रोज सैकड़ों अनुयायी दर्शन के लिए आते हैं। रविवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अनुयायियों ने बाबा नीम करौरी को भावांजलि अर्पित है।

विज्ञापन
devotees gathered at ashram on Nirvana Day of Baba Neem Karauri in Vrindavan
बाबा नीम करौरी महाराज को पुष्प अर्पित करते अनुयायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में रविवार को बाबा नीम करौरी महाराज का निर्वाण दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में हनुमानजी मंदिर, देवी मंदिर और बाबा नीम करौरी महाराज के मंदिर की फूलों से सजाया गया है। आश्रम में श्रीरामचरित मानस का पाठ और हवन-पूजन हुआ। 

विज्ञापन


बाबा नीम करौली आश्रम में सुबह से ही उनके अनुयायियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। हरियाणा और राजस्थान समेत दूरदराज के जनपदों से लोग यहां पहुंचे हैं। आश्रम में बाबा नीम करौरी के विग्रह का अभिषेक और चित्रपट का पूजन किया गया। इस दौरान आश्रम में बाबा नीम करौरी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन


अंतरयामी थे बाबा नीम करौरी- ट्रस्टी
आश्रम के ट्रस्टी और पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि बाबा महाराज अंतरयामी थे। वे अपने भक्तों का कष्ट बिना बताए ही जान जाते और निवारण कर देते थे। आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद प्राप्त मानव जीवन भर सफलता के आयाम स्थापित करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा नीम करौरी महाराज का निधन अनंत चतुर्दशी पर वृंदावन में हुआ था। परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में उनका समाधि स्थल है। यहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रविवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अनुयायियों ने बाबा नीम करौरी को भावांजलि अर्पित है। इस अवसर पर श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed