फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees dance on the hymn of Nand's Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर झूमे भक्त

Wed, 05 Jan 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on the hymn of Nand's Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal
करहल। क्षेत्र के गांव नगला मचे में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान आचार्य द्वारा प्रस्तुत नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कथावाचक आचार्य वीरपाल ने बड़े मनोहारी ढंग से कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। आचार्य ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है। अर्धम का बोलबाला होता है तब-तब प्रभु को मानव शरीर में पृथ्वी पर अवतार लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर कंस का अत्याचार बढ़ गया तो भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया।
विज्ञापन

आचार्य वीरपाल ने भजन प्रस्तुत किए। महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य करके भगवान के जन्म के साथ बधाई गीत गाए। नन्हे कान्हा के स्वरूप पर पुष्प वर्षा कर प्रसन्नता प्रकट की। भगवताचार्य ने कहा कि भगवान जैसी दिव्य गुणी संस्कारित संतान की इच्छा रखने वाले माता-पिता स्वयं को राजा दशरथ, कौशिल्या, सुमित्रा, अनुसुइया आदि जैसे गुणों को जीवन में धारण करें। तब उनकी कामना जरूर पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उमेश यादव, विनय यादव, राजवीर सिंह यादव, शिवराज सिंह, मज्जन सिंह, शौकीन सिंह, सिद्ध गोपाल, सुमन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed