फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees Carry Elderly Parents in Kanwar Yatra

कलयुग के श्रवण कुमार: बूढ़े मां-बाप को कंधे पर बैठाकर कांवड़ यात्रा, सोरों घाट से जा रहे आगरा

Mon, 24 Aug 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 09:50 AM IST
सार

आगरा-जलेसर मार्ग पर श्रद्धालु अपने 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वृद्ध माता-पिता और दादी को कांवड़ में बैठाकर यात्रा करते नजर आए। अनोखी कांवड़ यात्राओं को देखकर रास्ते से गुजर रहे लोग भी रुक गए और श्रद्धालुओं की मातृ-पितृ भक्ति की सराहना की।

विज्ञापन
Devotees Carry Elderly Parents in Kanwar Yatra
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आगरा-जलेसर मार्ग पर रविवार को दो अनोखी कांवड़ यात्राएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। इन यात्राओं में श्रद्धालु अपने वृद्ध माता-पिता और दादी को कांवड़ में बैठाकर गंगाजल लेकर चल रहे थे। यह अनूठा दृश्य देखकर मार्ग से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए और उन्होंने कांवड़ियों की खूब सराहना की।
विज्ञापन


प्रत्येक कांवड़ में एक ओर वृद्ध परिजन बैठे थे, जबकि दूसरी ओर गंगाजल से भरे कलश रखे हुए थे। कांवड़ यात्रियों ने बताया कि उनके माता-पिता ने सौ वर्ष की आयु पूरी की है।
विज्ञापन


इसी उपलक्ष्य में उन्होंने कासगंज के सोरों घाट से पवित्र गंगाजल भरा है। इस गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। आगरा की टीम अपने वृद्ध पिता को कांवड़ में साथ लेकर चल रही थी। वहीं, फतेहपुर सीकरी निवासी कृष्णा अपनी वृद्ध दादी मां को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed