{"_id":"64788f3c4561d58b490bb5a5","slug":"devar-looted-pride-of-bhabhi-by-giving-intoxicants-in-cold-drink-etah-crime-news-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से हुआ झगड़ा, तो देवर बना हैवान: भाभी को पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक, बोली- जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से हुआ झगड़ा, तो देवर बना हैवान: भाभी को पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक, बोली- जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा
Thu, 01 Jun 2023 05:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:59 PM IST
सार
महिला का पति से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता कोर्ट में तारीख करने आई थी। वहां देवर आ गया और उसे लालच दिया कि पति से समझौता कर देगा। इसके बाद भाभी को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
एटा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का पति से अदालत में मुकदमा चल रहा है। 26 मई को महिला अदालत में तारीख करने के लिए आई थी। कचहरी से देवर व अन्य ने फैसला करने की बात कहकर कार में बिठाया और अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
महिला की ओर से कोतवाली नगर में देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 26 मई 2023 की दोपहर करीब 1.30 बजे तारीख करके घर जा रही थी, तभी आरोपियों ने कार में बिठा लिया और फैसला की बात करने को कहा। इसके बाद नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और सभी ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि सभी लोग किसी अज्ञात जगह पर ले गए गए थे। वहां पर वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन 27 मई की शाम करीब 5 बजे बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें - संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें

मुकदमा हुआ दर्ज
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। पहले छेड़छाड़ की बात कही थी। अब सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला बयान में जो भी बात कहेगी उसके आधार पर धाराओं में बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी। मुकदमा दर्ज हो चुका है, जांच शुरू कर दी गई है।ये भी पढ़ें - 'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान
तारीख पर आए युवक को पत्नी व साले ने पीटा
कोतवाली नगर में दिनेश कुमार निवासी बनूपुरा थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ ने अपनी पत्नी बीना यादव और साला विजय यादव निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 20 मई को तारीख करने आया था तभी दोपहर करीब 12.30 बजे अदालत परिसर में पत्नी व साले ने पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। बताया कि पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है जो अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले की तारीख करने के लिए आया था।ये भी पढ़ें - मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली