फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   destroy 27900 bottle of tincher

टिंचर की 27,900 बोतल कराईं नष्ट, टिटनेस-ऑक्सीटोसिन के 4,985 इंजेक्शन जब्त

Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
destroy 27900 bottle of tincher
आगरा। औषधि विभाग ने शुक्रवार को दो मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई कर टिंचर-जिंजर की 27,900 बोतलें नष्ट करवाईं। यहां से टिटनेस, इंसुलिन और ऑक्सीटोसिन के 4,985 इंजेक्शन भी जब्त किए हैं। जांच के लिए दवाओं के नमूने लिए हैं। एक टिंचर स्टोर ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि छह अगस्त को बोदला स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर जांच करने पहुंचे थे, लेकिन यह बंद मिला था। यहां पर नोटिस चस्पा कर आए थे, लेकिन दुकानदार के संपर्क नहीं करने पर शुक्रवार को दोबारा जांच करने पहुंचे तो यह बंद मिला। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण कुमार को फोन कर मौके पर बुलाया। स्टोर खुलवाने पर यहां 279 पेटियों में टिंचर-जिंजर भरा हुआ था। एक पेटी में 100 एमएल की क्षमता की 100 बोतल भरी हुई थीं। इतने स्टॉक के बारे में स्टोर संचालक ने पूछा तो उसने बताया कि मैंने मेडिकल स्टोर बंद कर दिया है और बिक्री नहीं कर रहा। टिंचर-जिंजर की इन बोतलों को नष्ट करने के लिए रखा है। इस पर 27900 बोतलों को मौके पर ही नष्ट करा दिया है। संचालक ने स्टोर का लाइसेंस भी विभाग को सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मेडिकल स्टोर खुले में रखे थे इंजेक्शन
आगरा। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि फव्वारा स्थित द्वारिकाधीश मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं की शिकायत पर छापा मारा। निरीक्षण में इंसुलिन, ऑक्सीटोसिन और टिटनेस के 4985 इंजेक्शन जब्त किए हैं। इसमें इंसुलिन (370), ऑक्सीटोसिन (3525) और टिटनेस (1080) के इंजेक्शन थे, जिनको खुले में रखा हुआ था। नियमानुसार इनको रेफ्रिजरेटर में दो से आठ डिग्री सेंटीग्रेड पर रखा जाता है। निश्चित तापमान पर रेफ्रिजरेटर में इंजेक्शन नहीं रखे जाने से मरीज को इंजेक्शन लगाने के बाद दुष्प्रर्भाव भी हो सकता है। दवाओं के रजिस्टर की भी जांच की है। इन तीनों के अलावा सात और दवाओं के नमूने लेकर लैब में जांच कराने को भेजेंगे। विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक अवध गोयल को नोटिस दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed