फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Destiny Club won by defeating Mahi Club

नियति क्लब माही क्लब को हराकर जीता

Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Destiny Club won by defeating Mahi Club
14एमएनपी-40-सुदिती ग्लोबल एकेडमी में खिलाडिय़ों को पुरस्कार देते डॉ. राममोहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सौजन्य से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में नियति एकादश ने माही क्लब की टीम को हराकर विजेता कप पर कब्जा कर लिया। एकेडमी के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान आशुतोष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में माही क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। माही क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसमें हार्दिक ने 42, अरुण कुमार ने 36 और अभिज्ञान ने 28 रन का योगदान दिया। नियति एकादश की ओर से सुबोध ने दो, आशुतोष, शिवशंकर, करन और हैप्पी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नियति एकादश ने महज एक विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। नियति एकादश की ओर से आशुतोष ने नाबाद 80 और हैप्पी ने नाबाद 45 रन बनाए। माही एकादश की ओर से आकाश चौहान को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग विपिन और स्कोरिंग पूजा दुबे ने की। सुदिती ग्लोबल एकेडमी के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने विजेता टीम के कप्तान को विजेता कप, उपविजेता टीम के कप्तान को उपविजेता कप प्रदान किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। डॉ. राम मोहन ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष सुशांत राठौर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई और खेल दोनों महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री आदर्श गुप्ता, जिला संयोजक साक्षी श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री शिवम डागौर, प्रवीन, दिशा, निशांत, शिवम मित्तल, जयशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed