फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Despite a good start in the title match, Tajinder was unable to play a long innings.

Agra News: खिताबी मुकाबले में अच्छी शुरुआत के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल सके तजिंदर

Wed, 07 Jan 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Despite a good start in the title match, Tajinder was unable to play a long innings.
आगरा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस एमिरेट्स को 46 रन से शिकस्त दे दी। इसके साथ ही पहली बार इंटरनेशनल लीग टी-20 का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में एमआई एमिरेट्स के खिलाड़ी आगरा के बल्केश्वर निवासी तजिंदर सिंह ने शानदार शुरुआत की, लेकिन वह 12 रन ही बना सके। उन्होंने आठ गेंदों का सामना किया और एक चौका व एक छक्का लगाया। हालांकि, अपनी टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं दे सके।
विज्ञापन

फाइनल में डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई एमिरेट्स की टीम 18.3 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मुंबई को 46 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस एमिरेट्स का दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान तजिंदर को चोट लग गई थी, जिसके चलते वह कुछ मैच नहीं खेल सके। हालांकि, फाइनल मुकाबले के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed