{"_id":"65ce496c3c639f739301037c","slug":"deputy-ss-forgot-to-give-signal-to-utkal-express-loco-pilot-stopped-the-train-by-applying-brakes-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: उत्कल एक्सप्रेस को सिग्नल देना भूले डिप्टी एसएस, लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: उत्कल एक्सप्रेस को सिग्नल देना भूले डिप्टी एसएस, लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका
Thu, 15 Feb 2024 10:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:57 PM IST
सार
हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस को डिप्टी एसएस सिग्नल देना ही भूल गए। लोको पायलेट ने जब देखा कि सिग्नल ग्रीन हो रहे हैं तो ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस को स्टॉपेज के बाद भी सिग्नल देना भूल गया। जब लोको पायलट ने देखा तो ग्रीन सिग्नल हो रहे हैं तो ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। तब जाकर ट्रेन में यात्री चढ़ सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को 18478 अप उत्कल एक्सप्रेस हरिद्वार से पुरी जा रही थी। कोसीकलां स्टेशन पर उसका स्टॉपेज होने के बाद डिप्टी एसएस ने उसे ग्रीन सिग्नल दे दिया। ट्रेन के लोको पायलट ने देखा कि सिग्नल ग्रीन हो रहे हैं, कोसीकलां स्टेशन पर स्टॉपेज है तो फिर उसने आनन-फानन ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोका। तब जाकर यात्री ट्रेन में चढ़ सके। इससे रेलवे में अफरा-तफरी मची रही।
सूचना मिलने पर कुछ अधिकारी भी वहां पहुंच गए। आगरा मंडल जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
राजमार्ग पर आरपीएल होटल के पास सड़क दुर्घटना में गांव बरका निवासी चेतराम (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि पिता बुधवार को छाता काम से गए थे। रास्ते में दुघर्टना में घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद शिनाख्त हुई, तब जाकर परिजनों को सूचना दी गई।