फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Said Bjp Won 300 Over Seats In Up Elections 2022

यूपी: मुलायम सिंह के गढ़ में उप-मुख्यमंत्री का विरोधियों पर निशाना, सरकार बनाने के सपने देखना बंद करे विपक्ष

Wed, 11 Aug 2021 05:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Aug 2021 05:47 PM IST
सार

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष को प्रदेश में अपनी सरकार बनने के सपने देखना बंद कर देना चाहिए। भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बंपर जीत हासिल करेगी और सत्ता पर कायम रहेगी।

विज्ञापन
Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Said Bjp Won 300 Over Seats In Up Elections 2022
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले सूबे के कई जिलों का भ्रमण किया और साइकिल यात्रा निकाली। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बैठक कर पार्टी की चुनावी जीत की रणनीति बनाई। बहुजन समाज पार्टी भी ब्राह्मण सम्मेलन के जरिए अपनी पकड़ को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में भाजपा के उप-मुख्यमंत्री ने मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी से विपक्ष पर निशाना साधा है। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष को प्रदेश में अपनी सरकार बनने के सपने देखना बंद कर देना चाहिए। भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बंपर जीत हासिल करेगी और सत्ता पर कायम रहेगी।

विज्ञापन

कहा-बंपर सपोर्ट देगी जनता
बुधवार को लखनऊ से मथुरा जाते समय करहल डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस अगर एक भी हो जाएं तो भाजपा को चुनाव में शिकस्त नहीं दे पाएंगी। क्योंकि मौजूदा भाजपा सरकार ने जन कल्याण के जो तमाम कार्य किए हैं और योजनाएं चलाईं हैं, जनता उन्हीं के आधार भाजपा को फिर से बंपर सपोर्ट देगी। विपक्ष की कारगुजारियों से लोग भली-भांति वाकिफ हैं। मतलब के लिए चुनावों से पहले एकजुट हो जाते हैं, स्वार्थों में टकराव होता है तो फिर बिखर जाते हैं।
विज्ञापन


हरियाली तीज: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांकेबिहारी को झुलाया झूला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed