फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave instructions to develop Mathura as model

मथुरा को मॉडल के रूप में करें विकसित: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Sat, 30 Apr 2022 11:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 11:09 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave instructions to develop Mathura as model
विकास कार्यों की जानकारी लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक घर में नल से शुद्ध पानी की उपलब्धता और शिक्षा के स्तर को उच्च श्रेणी का बनाने की है। प्रत्येक गरीब को उसके हक का पूर्ण राशन, चिकित्सा का पूर्ण लाभ और रहने के लिए पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं। गोवंश को पानी, दवा, चारा भी पर्याप्त मात्रा में मिलता रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप भाग्यशाली हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर तैनात हैं। मथुरा को एक मॉडल के रूप में बनाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार प्रत्येक ब्लॉक में सरोवरों का निर्माण कर रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा गोद लिए विद्यालय एवं निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए राजेश कुमार से कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। 

विज्ञापन

अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का राशनकार्ड बने। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल एवं सीएचसी तथा पीएचसी में दवा के साथ डॉक्टर भी उपलब्ध रहें। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में व्यवस्था हों। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। नगर आयुक्त अनुनय झा को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को निर्देश दिए कि जो अपराध करे, उसे किसी भी दशा में बख्शा न जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने परखी संयुक्त जिला अस्पताल की व्यवस्था

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार की शाम वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के आदेश दिए। कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर के अलावा मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का विवरण देखा। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों से वार्ता कर उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। साफ-सफाई का भी जायजा लिया। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त हों। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने अवगत कराया है कि टीएफसी में कोविड-19 कमांड सेंटर की स्थापित है। मौर्य ने पर्यटन फैसिलिटी सुविधा केंद्र में बने कोविड-19 कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया। 

श्रीबांकेबिहारी की शरण में पहुंचे डिप्टी सीएम

केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार की शाम ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर सेवायत मयंक गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी और ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने डिप्टी सीएम को पूजन कराया। मंदिर में सजे फूलबंगले के बीच विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की छवि को डिप्टी सीएम अपलक निहारते रहे। ठाकुर बांके बिहारी महाराज का जयकारा लगाया। मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने मौर्य को प्रसादी भेंट कर वृंदावन आने पर आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed