फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Dinesh Sharma targets SP and BSP in mathura

जाति के आधार पर राजनीति करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी : डॉ. दिनेश शर्मा

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dinesh Sharma targets SP and BSP in mathura
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा और बसपा के ब्राह्मण प्रेम पर कहा कि कुछ लोग अब मूर्ति लगाने में जुटे हैं। जनता को सब पता है कि कौन समाज किसके साथ है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी समाज के साथ कार्य कर रही है। जाति के आधार पर राजनीति करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लेने मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम को लेकर जानकारी ली। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में भगवान परशुराम की एक मूर्ति को चार-चार बार तोड़ा गया था। इसका आरोप सपा पर लगा था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया। तब इन्हीं लोगों ने उसका विरोध किया। ये लोग जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। ये बगुला भगत हैं। सपा, बसपा का जन्म ही जातिगत राजनीति के लिए हुआ है। यह लोगों को केवल लड़ाने का कार्य करते हैं। इनमें कांग्रेस इनका सहयोग करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टेस्टिंग की संख्या और बढ़ाई जाए : उपमुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री ने जिले में कोविड-19 से बचाव करने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जनपद में 1200 से अधिक प्रतिदिन टेस्ट किए जा रहे हैं। 66 प्रतिशत से अधिक रिकवरी रेट है। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि एंटीजन द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर टेस्ट किए जा रहे हैं, साथ ही रैंडम टेस्ट भी किए जाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्टिंग की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 हॉस्पिटल में पहले की अपेक्षा प्रेशर कम हुआ है, एल-2 केएम और केडी हॉस्पिटल में व्यवस्था बनी हुई है। प्राइवेट नर्सिंग होम के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि नयति हॉस्पिटल में अलग से वार्ड बने हैं, जो व्यक्ति प्राइवेट इलाज कराना चाहते हैं, उनका वहां इलाज किया जाता है। अन्य कोई प्राइवेट हॉस्पिटल कोविड-19 के इलाज के लिए नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed