फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deprived students will appear in the main examination

वंचित छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका

Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Deprived students will appear in the main examination
विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक करते कुलपति व अन्य। संवाद - फोटो : Agra City
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020-21 में शामिल होने से वंचित छात्रों को एक और मौका दिया जा रहा है। परीक्षा फॉर्म भरे जाने की तारीख जल्द (अगले हफ्ते में) घोषित कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के साथ कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर सूचना डाल दी जाएगी। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को बृहस्पति भवन में हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सत्र 2020-21 में बीए, बीएससी, बीकॉम वोकेशनल द्वितीय और तृतीय वर्ष और एमए, एमएससी, एमकॉम के द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा का फार्म न भर पाने की वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परीक्षा समिति में ऐसे छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाकर परीक्षा जल्द से जल्द कराए जाने का निर्णय लिया गया। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खोलने की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. दीपमाला श्रीवास्तव, प्रो. बृजेश रावत, औटा के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह और महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षक उपलब्ध न होने से आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी की परीक्षा और परिणाम का कार्य प्रभावित हो रहा है। इन पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। लगातार विश्वविद्यालय की दौड़ लगा रहे हैं। निजी आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, उत्तर प्रदेश के संघ की ओर से यह सुझाव दिया गया था कि इन मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत अनुमोदित शिक्षकों से आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों का कार्य संपन्न करा करा लिया जाए, जिससे परीक्षा समय से हो जाएं और परिणाम समय से जारी किया जा सके। परीक्षा समिति ने निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय की ओर से अनुमोदित शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य करा लिया जाएगा और सभी लंबित परिणाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा का फार्म भरने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति यह सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी कि किसी भी कॉलेज में विभिन्न संकाय में स्वीकृत छात्र संख्या के अनुरूप ही परीक्षा फॉर्म भरे जाएं। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि छात्र का प्रवेश पत्र जारी होने से पहले उसका शुल्क विश्वविद्यालय को मिल जाए।

परीक्षा समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। जिससे परीक्षाएं निर्धारित समय और सुदृढ़ रूप से कराई जा सकें। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि समयबद्ध रूप से छात्र-छात्राओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed