फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dense Fog Delays Several Trains Passing Through Agra

कोहरे का कहर जारी: राजधानी-गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार थमी, ये 15 गाड़ियां भी चल रहीं लेट

Wed, 04 Feb 2026 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 09:02 AM IST
सार

घने कोहरा की वजह से ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। आगरा मंडल से गुजरने वाली करीब 158 ट्रेन घंटों देरी से चलीं।  इसमें राजधानी समेत गोंडवाना एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन में सफर और स्टेशनों में इंतजार करने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Dense Fog Delays Several Trains Passing Through Agra
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

 घने कोहरे के चलते आगरा मंडल से गुजरने वाली 15 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देरी से चलने वाली ट्रेनों में गतिमान एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस लगभग दो घंटे तथा हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 43 मिनट देरी से आगरा पहुंची।
विज्ञापन


वहीं दक्षिण एक्सप्रेस सवा दो घंटे, राजधानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पाैने चार घंटे और गोंडवाना एक्सप्रेस सबसे अधिक सवा पांच घंटे लेट रही। इसके अलावा पटना–कोटा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, प्रयागराज–लालगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पंजाब मेल पाैने चार घंटे, समता एक्सप्रेस सवा दो घंटे, ताज एक्सप्रेस सवा दो घंटे और अवध एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन


रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के बताया कि सुबह और रात के समय कोहरा अधिक होने के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि कुछ ट्रेनें कोहरे के कारण आंशिक रूप से लेट रही हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन आने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed