फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue Viral Fever in Mathura News: Three Patients Died of Fever in Mathura

मथुरा: गांव-गांव पैर पसार रहा डेंगू और बुखार, बीते दो दिनों में तीन मरीजों की मौत, कई बीमार

Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
सार

मथुरा जिले के फरह के बाद अब अन्य इलाकों में डेंगू और बुखार का प्रकोप फैलने लगा है। नौहझील क्षेत्र में बीते दो दिनों में तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। डेंगू और बुखार के कारण कई बच्चे और बुजुर्ग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर सर्वे कर रही हैं। 

विज्ञापन
Dengue Viral Fever in Mathura News: Three Patients Died of Fever in Mathura
सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बाद अब डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप मथुरा जिले के ग्रामीण इलाकों में पैर पसार रहा है। बीते दो दिन में डेंगू और बुखार से एक किशोर और दो बच्चों की मौत हो गई। इनमें छह माह का बच्चा भी शामिल है। इससे पूर्व फरह क्षेत्र के कोह गांव में कई बच्चों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 
मथुरा के टैंटीगांव निवासी मुकेश के छह माह के बेटे लव को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। सुरीर के गांव लोहई में राजन के आठ वर्षीय पुत्र रोहित को मंगलवार की रात अचानक बुखार और पेट में दर्द हुआ। परिजन कस्बा के चिकित्सक के यहां उसे ले गए। उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले जाते समय गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव लोहई निवासी पिंकी के 15 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने बुधवार को डेंगू से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में सर्वे शुरू कराकर बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए। उधर, नौहझील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव सामौली में बुखार से पीड़ित युवक की डेंगू होने की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दर्जनों भर लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव सामौली में आकाश पुत्र बैनीराम वाल्मीकि निवासी सामौली की डेंगू की पुष्टि हुई है। नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शशीरंजन का कहना है कि सुरीर व लोहई में टीमें भेजी गई हैं। जांच की गई है।

सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने चौमुहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान गुड्डू ठाकुर के साथ सीएमओ ने दवा वितरण की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह व लखनऊ से आए ज्वाइंट डायरेक्टर भी मौजूद थे। यहां 4 दिन पहले प्रियंका (33) की मृत्यु हुई थी। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार आने पर बच्चे को दवा दी। आशाओं एवं मलेरिया टीम के साथ पूरे गांव में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की। चार अन्य मरीजों के नमूने लिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि चार बच्चे सौ शैया अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ ने सौ शैया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके जैन से मरीजों का समुचित इलाज करने के लिए कहा है। संवाद

सैंपलिंग में अब तक 327 मिले डेंगू पॉजिटिव
फरह ब्लॉक के रैपुराजाट, झंडीपुर, चौमुहां के नौगांव, फरह के कोह और छाता क्षेत्र में अब तक हुए सर्वे और सैंपलिंग में 327 रोगी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों में लिए गए सैंपल में 12 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। फरह के दीनदयालधाम में भी दो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। 

आशा बहुएं फैला रहीं जागरुकता
जिले में फैले डेंगू व मलेरिया के प्रकोप से ग्रामीणों को बचाने के लिए ग्राम स्तर पर आशा बहुओं को जागरूकता फैलाने का जिम्मा सौंपा गया है। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि मलेरिया व डेंगू की बीमारी न फैलने देने के लिए पंचायत विभाग के कर्मचारी गांवों में एंटी लार्वा छिड़काव, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कर रहे हैं। 

संचारी रोग नियंत्रण के प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वर्ण जयंती अस्पताल, जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह में मलेरिया व डेंगू के जो मरीज भर्ती हैं उनमें से ज्यादातर ठीक हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed