फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue Viral Fever in Agra News Hindi: 13 new dengue patients found in sn medical college

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बरहन में बुखार से बालक की मौत

Tue, 14 Sep 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 07:08 PM IST
सार

आगरा में डेंगू के साथ वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को आगरा के पांच, फिरोजाबाद के आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती है। उधर, बरहन क्षेत्र के सराय जयराम गांव में 12 साल के बालक की मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक वह बुखार से पीड़ित था। 

विज्ञापन
Dengue Viral Fever in Agra News Hindi: 13 new dengue patients found in sn medical college
आगरा: जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लगातार तीसरे दिन डेंगू के मरीजों की संख्या दहाई पार पहुंची। मंगलवार को डेंगू के 13 मरीज मिले हैं। इनमें आगरा के पांच और फिरोजाबाद के आठ मरीज हैं। ये सभी मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। अब यहां कुल 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, बरहन क्षेत्र में बुखार से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में 17 मरीज भर्ती हैं। इनमें से मंगलवार को 13 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इनमें से दो बच्चे और बाकी के वयस्क मरीज हैं। बाकी के चार संदिग्ध मरीजों की जांच कराने के लिए नमूना वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। 
विज्ञापन


मेडिसिन वार्ड में 13 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। तीन दिन में डेंगू के तेजी से मरीज मिले हैं, इन तीन दिन में 54 मरीजों में डेंगू मिला है। सबसे ज्यादा फिरोजाबाद के 21, आगरा के 17, मथुरा के 15 और मैनपुरी का एक मरीज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरहन में बुखार ने ली बालक की जान 
बरहन के सराय जयराम गांव में मंगलवार को बुखार से पीड़ित 12 वर्षीय दीपक पुत्र धर्मवीर की मौत हो गई। उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। इस गांव में 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सोमवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकर लोगों की जांच कर दवाएं दी थी। 35 लोगों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

मृतक के चाचा बनी सिंह ने बताया कि दीपक को तीन दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जा रहे थे। पर, रास्ते में ही मौत हो गई। दीपक के पिता धर्मवीर गुजरात में मजदूरी करते हैं। 

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 50 से अधिक लोग बीमार हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है । बीमारों में करन (6), हेमलता (30) पत्नी मनोज कुमार, कृष्णा (2), पुत्र मनोज, दीपक (10 पुत्र हेतराम, शिवम (17) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर के अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव में टीम ने जाकर लोगों को दवाएं दी थी। एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। ग्रामीण बीमारी से बचने के उपाय नहीं कर रहे हैं।

ज्यादातर ग्रामीण सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बजाय झोलाछाप से दवाएं ले रहे हैं। शिविर में गई टीम को कई घरों में रखे कूलर की टंकी में पानी और उसमें मच्छर भी मिले थे। लोगों से कहकर टंकियां खाली कराई गई थीं।

इसका रखें ध्यान
- बुखार आने पर झोलाछाप के बजाय सरकारी अस्पताल में जाकर दवा लें
- वायरल बुखार में केवल पैरासीटामोल का प्रयोग करने।
- पानी अधिक से अधिक पीने की कोशिश करें।
- आसपास गंदगी और जलभराव नहीं होने दें।
(डॉ. राजवीर सिंह, अधीक्षक, सीएचसी एत्मादपुर) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed