फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue sting, youth turned out to be infected

डेंगू का डंक, युवक निकला संक्रमित

Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dengue sting, youth turned out to be infected
कासगंज। जिला में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में कराई गई जांच में एक युवक डेंगू संक्रमित निकल आया। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इसके बाद विभाग ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच शुरू करा दी है। सोरों के ग्राम क्यामपुर बहेड़िया का युवक उपेंद्र (23) पुत्र सत्यवीर बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए पहुंचा था। युवक में डेंगू के लक्षण देखते हुए चिकित्सकों ने उसकी जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद विभाग ने उसके परिवार के सदस्यों को जांच के लिए अस्पताल बुलाया। जांच में उसकी मां व भाई में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। युवक के डेंगू संक्रमित निकल आने के बाद जिला में एक बार फिर से डेंगू के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिला में इस समय संक्रामक रोगों का कहर बना हुआ है। बढ़ी संख्या में लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल पर मरीजों की कतारें लगी रही। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, पेट में दर्द आदि से पीड़ित होकर मरीज चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल पर 152 मरीज बुखार के, 36 डायरिया के एवं 42 सांस के मरीज इलाज कराने के लिए आए। चिकित्सकों ने 46 बुखार पीड़ित मरीजों के रक्त की जांच कराई। भीड़ के चलते मरीजों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। रक्त की जांच कराने वाले मरीजों को भी भीड़ के चलते प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed