{"_id":"6aaad7597a653021a906604b","slug":"dengue-outbreak-continues-in-rasulpur-garhauli-situation-remains-the-same-agra-news-c-163-1-eta1013-156746-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रसूलपुर गढ़ौली में डेंगू का प्रकोप बरकरार, हालात जस के तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रसूलपुर गढ़ौली में डेंगू का प्रकोप बरकरार, हालात जस के तस
Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। ग्राम पंचायत रसूलपुर गढ़ौली में डेंगू और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर 89 लोगों की जांच और फॉगिंग कराए जाने के दो दिन बाद भी ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हुई है। गांव में लगातार नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक कई मोहल्लों में तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत वाले मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि रंजन यादव के निर्देशन में संदिग्ध मरीजों की रैपिड जांच की जा रही है। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जा रही हैं। गंभीर हालत में मरीजों को सीएचसी मारहरा और मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
गांव में सफाई के साथ नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। कर्मचारियों ने गलियों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की है। ग्रामीणों ने नियमित फॉगिंग और सफाई की मांग की है।