फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue-Malaria Risk Rises After Rains, Two Cases Confirmed; Larvae Found in 19 Homes

सावधान: बारिश के बाद डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि; 19 घरों में मिला लारवा

Tue, 08 Sep 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 09:39 AM IST
सार

बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से आगरा में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई, जबकि सर्वे में 19 घरों में डेंगू का लारवा मिला।

विज्ञापन
Dengue-Malaria Risk Rises After Rains, Two Cases Confirmed; Larvae Found in 19 Homes
डेंगू-मलेरिया का प्रकोप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है, जबकि सर्वे में 19 घरों में डेंगू का लारवा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लारवा नष्ट कराकर एंटी लारवा का छिड़काव कराया और लोगों को जलभराव रोकने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

 
बारिश में पानी भरने से मच्छर पनप रहे हैं। इनके काटने से डेंगू-मलेरिया हो रहा है। दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। सर्वे में 19 के घरों में डेंगू का लारवा मिला। इसे नष्ट कराते हुए लोगों को भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि चर्च रोड स्थित 84 साल के बुजुर्ग में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका बुखार नहीं उतर रहा था। इलाज के बाद इनकी हालत ठीक है। औरैया से आगरा स्थित रिश्तेदार के यहां आए युवक में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जनवरी से अब तक जिले में डेंगू-मलेरिया के 24 मरीज मिल चुके हैं। घरों के सर्वे में कूलर की टंकी और छत पर कबाड़ में डेंगू का लारवा मिला। छिड़काव कराया है। बीते साल डेंगू के 128 मरीज मिले थे। इसमें सबसे ज्यादा देहात में शमशाबाद में 26 और शहर में नगला पदी में छह मरीज मिले। इन क्षेत्रों में एंटी लारवा का छिड़काव कई बार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:

कूलर की टंकी को खाली कर दें, जरूरत हो तो पानी भरें।

गमले से पानी निकाल दें, छत पर कबाड़ को साफ कर दें।

पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें, मच्छररोधी साधन अपनाएं।

पानी को ढककर रखें, जलभराव में वाहनों का जला तेल छिड़क दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed