फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue In Nine People Including Junior Doctor Of Surgery Department Of SN Medical College

आगरा: जूनियर डॉक्टर सहित एसएन में 18 मरीजों को डेंगू, बरहन में बुखार से किशोर की मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 11:00 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में आगरा समेत नौ जिलों के मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। इसमें फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, शिकोहाबाद और औरैया के मरीज हैं। वहीं झोलाछाप के इलाज से बरहन के सराय जयराम में किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dengue In Nine People Including Junior Doctor Of Surgery Department Of SN Medical College
आगरा: एसएन का डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 18 मरीजों की एलाइजा जांच कराने पर डेंगू मिला है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर सहित नौ लोग शामिल है। फिरोजाबाद के छह मरीज है। मैनपुरी, एटा और हाथरस का एक-एक मरीज है। तीन नए मरीज भर्ती हुए है।

विज्ञापन

एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन के डेंगू वार्ड में अभी 21 मरीज भर्ती हैं। इनमें से वायरोलॉजी लैब की जांच में 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 87 मरीज डेंगू के और 17 मरीज मलेरिया के मिले हैं। मंगलवार को मिले नौ मरीजों में शंकर गली 19 साल की युवती, बालूगंज में 17 साल का किशोर, टेढ़ी बगिया में 17 साल का किशोर, अकोला में मां-बेटी, महादेवी नगर टेढ़ी बगिया में छह साल की बच्ची, नालंदा टाउन में 40 साल की महिला, जैतपुर में 15 साल का किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसएन में नौ जिलों से आ रहे हैं डेंगू के मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में आगरा समेत नौ जिलों के मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। इसमें फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, शिकोहाबाद और औरैया के मरीज हैं। एसएन में फिरोजाबाद के 48, आगरा के 30 और शिकोहाबाद के सात, मैनपुरी के छह, एटा के चार और औरैया के तीन मरीज इलाज करा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में बुखार से एक और मौत

बरहन के गांव सराय जयराम में सोमवार की रात बुखार से दीपक (13) उर्फ साहिल की मौत हो गई। उसे पांच दिन से बुखार आ रहा था। आंवलखेड़ा में झोलाछाप से इलाज चल रहा था। उसने डेंगू होने से प्लेटलेट्स कम होना बताया था। आठ दिन पहले भी इसी गांव में एक बच्चे की मौत हो चुकी है। सराय जयराम निवासी विल्सन ने बताया कि उनके बेटे दीपक को गुरुवार को बुखार आ गया था। शुक्रवार को उल्टी-दस्त होने लगे। तब आंवलखेड़ा में दुकान चलाने वाले से दवा लेकर आए, बाद में पता चला कि वह झोलाछाप है। इसने डेंगू के चलते प्लेटलेट़स कम होने की जानकारी दी, कहा कि वह ठीक कर देगा। लेकिन सोमवार को की सुबह बेटे की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाए। यहां तीन अस्पतालों में गए, लेकिन हालत देखकर भर्ती नहीं किया और रास्ते में रात नौ बजे के करीब दम तोड़ दिया। इससे पहले 14 सितंबर को गांव के दीपक (12) की भी बुखार से मौत हुई थी। 


रिपोर्ट: दर्द निवारक दवाओं से गई फिरोजाबाद में डेंगू पीड़ित मासूमों की जान, केजीएमयू के चिकित्सक का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed