फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengue dangerous for health follow tips for prevention health news

Dengue in Agra: पहले भी हो चुका है डेंगू तो इस बार रहें सतर्क, इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 02 Sep 2022 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 08:11 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में डेंगू की दस्तक हो चुकी है। 27 अगस्त को खेरागढ़ के बुरेहरा गांव के मरीज में पुष्टि हुई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

विज्ञापन
dengue dangerous for health follow tips for prevention health news
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा जिले में डेंगू की दस्तक हो चुकी है। एक मरीज में डेंगू पुष्टि हो चुकी है। डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है। सतर्कता ही बचाव है। 

विज्ञापन

    
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को खेरागढ़ के गांव बुरहेरा में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई थी। एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीज की जांच कराई गई थी। मरीज ठीक है। उसे भर्ती करने की नौबत नहीं आई। गांव में विभाग की टीम ने चौकसी बढ़ा दी है। किसी और मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, खेरिया मोड़ के राधे वाले गली में एक मरीज को मार्च 2022 में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मलेरिया का कोई मरीज सामने नहीं आया है। इस मौसम में डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है, उसके दृष्टिगत विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। 

विज्ञापन

ब्लॉक से लेकर जिले स्तर पर की गई है तैयारी

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक डेंगू व मलेरिया न फैले इसकी पूरी तैयारी की गई है। वहीं, मरीजों के आने पर उनको भर्ती किए जाने के भी इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड सुरक्षित कर दिया गया है। प्रत्येक ब्लॉक के सीएचसी पर दो-दो बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत पर संख्या बढ़ाई जा सकती है। प्रत्येक ब्लाक पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को भी सक्रिय कर दिया गया है। कोई सूचना मिलने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत 

- साफ पानी में मच्छर का लार्वा विकसित न होने पाए। 
- कूलर का पानी हर पांच दिन में बदलते रहें। 
- अब उमस का मौसम है, बिना पानी के कूलर चलाएं तो बेहतर होगा। 
- मच्छर काटने न पाए इसके लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। 
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। 
- सभी खिड़की, दरवाजे आदि पर जाली लगाएं।
- छत पर कबाड़ आदि में पानी न भरने पाए।  
- आसपास पानी एकत्रित न होने दें, साफ-सफाई का ध्यान रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed