फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Viral Fever In Agra Divison Patients Dies Live Update News

ब्रज में बीमारी का कहर: डेंगू और वायरल बुखार से 21 लोगों की मौत, आगरा में दो बच्चों सहित चार ने तोड़ा दम

Sun, 10 Oct 2021 07:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Oct 2021 07:47 AM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में डेंगू और वायरल बुखार लगातार जान ले रहा है, अब तक फिरोजाबाद में करीब ढाई सौ मरीजों की जान चली गई है, वहीं कासगंज में भी आंकड़ा बढ़ रहा है। आगरा के बाह और पिनाहट में बुखार से लगातार मौतें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
Dengue And Viral Fever In Agra Divison Patients Dies Live Update News
अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में शनिवार को बुखार और डेंगू से 21 लोगों की जान चली गई, इसमें आगरा में छह माह के बिट्टू 1 साल के दुर्गेश के अलावा संत किशोर व सुरभि की बुखार से मौत हो गई। मैनपुरी में 85 वर्षीय शांति देवी, ममता देवी, बलराम और मांडवी, किशोर और ललिता की मौत हो गई। फिरोजाबाद में अर्पिता की बुखार से जान चली गई। वहीं कासगंज में 4 वर्षीय सोनू की और रितेश यादव पत्नी उमेश चंद्र उपाध्याय की बुखार से मौत हो गई। एटा में एक महिला सहित चार लोगों की बुखार से मौत हुई है

विज्ञापन


आगरा के बाह क्षेत्र में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे में दो बच्चों समेत चार लोगों की बुखार से जान चली गई। शनिवार को पिढ़ौरा के चंडीगढ़शाला गांव में छह माह के बिट्टू, रीठई गांव के एक वर्ष के दुर्गेश और दलईपुरा के संत किशोर (35) की मौत हो गई। वहीं बाढ़ के रंपुरा में भी विवाहिता सौरवी (22) की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक गांव चंडीगढ़शाला के मुकेश के छह माह के बेटे बिट्टू को शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज बुखार आया था। घरवाले स्याहीपुरा और फतेहाबाद ले गए। वहां से आगरा के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बिट्टू की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dengue And Viral Fever In Agra Divison Patients Dies Live Update News
बुखार से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव रीठई निवासी दुर्गेश पुत्र दशरथ सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन झोलाछाप से दवा दिला रहे थे। शुक्रवार शाम हालत ज्यादा खराब होने पर आगरा ले जाते समय रास्ते में ही दुर्गेश की मौत हो गई।
इसी तरह दलईपुरा निवासी संत किशोर पुत्र मोहकम सिंह को करीब 10 दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को परिजनों ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से शुक्रवार को डॉक्टर ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में इलाज के दौरान संत किशोर की मौत हो गई। पिनाहट क्षेत्र में अब तक बुखार से 29 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 27 बच्चे शामिल हैं।
वहीं शनिवार को जैतपुर के गढीरंपुरा गांव में बुखार से पीड़ित सौरवी (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सदमे में ससुर की भी सांसें थम गईं। एक ही दिन में परिवार की बहू और ससुर की मौत से कोहराम मच गया।

 

परिजनों के मुताबिक गढीरंपुरा निवासी नरायन सिंह की पत्नी सौरवी देवी (22) को चार दिन से बुखार आ रहा था। उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। परिजनों के अनुसार वहां के डॉक्टरों ने डेंगू होने की जानकारी दी थी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल से सौरवी को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को शाम 4 बजे सौरवी की मौत हो गई।
इधर, मौत की खबर सुनकर ससुर प्रभुदयाल (65) की सदमे से हालत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए शनिवार को सुबह बाह सीएचसी परिजन लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि परिजन प्रभुदयाल को मृत अवस्था में सीएचसी पर लेकर आए थे। परिजनों ने बताया कि सौरवी की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।

जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत मामला: गेटमैन-पीआरडी जवान से मिले सुराग, दो साल पुराने प्रकरण में खुलासे के करीब पहुंची एसआईटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed