फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue and malaria knocked in the district, patients found in Avai Uddaitpur

जिले में डेंगू और मलेरिया ने दी दस्तक, अवई उद्दैतपुर में मिले मरीज

Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria knocked in the district, patients found in Avai Uddaitpur
17-एमएनपी-22-गांव अवई उद्दैतपुर में घर के बाहर लेटे बुखार से पीड़ित लोग। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में डेंगू और मलेरिया ने दस्तक दे दी है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर छह शीतला धाम के गांव अवई उद्दैतपुर में बुखार से पीड़ित लोगों में डेंगू-मलेरिया के लक्षण मिले हैं। गांव में 20 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। पूर्व में बुखार से एक महिला की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर के शीतला धाम के गांव अवई उद्दैतपुर के लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ये लोग मैनपुरी के साथ ही फिरोजाबाद और आगरा में उपचार करा रहे हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोगों केा बुखार आने से गांव में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि गांव में बुखार की शुरुआत नौ अगस्त से हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी ओमवती को नौ अगस्त को बुखार आया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और 11 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में एक के बाद एक कई लोग बुखार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव की मुख्य सड़कों किनारे खड़ी घास और नालियों में भरा पानी बीमारियों का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये लोग हैं डेंगू और मलेरिया की चपेट में
गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार और 30 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्रगण स्व. मान सिंह बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने शहर की निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई तो उनकी डेंगू जांच एनएस-1 पॉजिटिव पाई गई। वहीं प्रमोद की मां मौरश्री एनएस-1 के साथ ही आईजीएम पॉजिविट भी मिली हैं। तीनों का करहल रोड स्थित चिकित्सक के पास उपचार चल रहा है।
गांव निवासी अवधेश कुमार की 38 वर्षीय पत्नी छाया मलेरिया पॉजिटिव मिली हैं। उन्होंने देवी रोड स्थित लैब से अपनी जांच कराई है। इसके अतिरिक्त गांव निवासी 32 वर्षीय नंदलाल, सीता पत्नी नंदलाल, पीयूष पुत्र प्रमोद कुमार, संतोष कुमार पुत्र रामप्रकाश, नितिन पुत्र संतोष कुमार, हर्षित पुत्र रामकिशोर, कशिश पुत्री सुनीता देवी, आशीष पुत्र सर्वेश कुमार, जसवंत सिंह, रीतू उर्फ मुस्कान पुत्री श्यामा देवी और अनिल कुमार आदि भी बुखार की चपेट में हैं।

----
ग्रामीण बोले, सफाई करने नहीं आते कर्मचारी
अवई उद्दैतपुर निवासी गीतमदास का कहना है कि गांव भले ही नगर पालिका में शामिल है। इसके बावजूद यहां के हालात बदतर हैं। गांव की मुख्य गलियों और सड़कों पर झाड़ियां खड़ी हैं। कई जगह नालियों में जलभराव है। गांव में दो सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती है, जो कभी गांव में सफाई करने नहीं आते हैं।
----
गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। पीड़ितों को गांव में ही शिविर लगाकर उपचार दिया जाएगा।
डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed