फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu in mainpuri

पत्नी की मौत के बाद डेंगू से पीड़ित पति ने भी तोड़ा दम

Sat, 28 Sep 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
dengu in mainpuri
भोजपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में उपचार लेते हुए। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला भोजपुरा में डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। यहां दो दिन पहले गुरुवार को बुखार से पीड़ित पत्नी की मौत के बाद आईटीआई में प्रशिक्षक के रूप में तैनात पति वीरेंद्र सिंह की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई। उनका उपचार आगरा में चल रहा था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भोजपुरा निवासी 50 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह की बुधवार की रात बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई थी। उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उनकी डेंगू की जांच नहीं हो सकी थी। पत्नी का गुरुवार को दाह संस्कार करने के बाद ही वीरेंद्र की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें तेज बुखार आने पर गुरुवार को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

फिर यहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार आगरा के एक निजी अस्पताल में उनकी डेंगू की पुष्टि हुई।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुशीला देवी को भी डेंगू ही था। तीन दिन के अंदर पति-पत्नी की मौत से मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को गमगीन महौल में वीरेंद्र सिंह का भोजपुरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed