फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration by closing the gate of the office of the controller of examination

परीक्षा नियंत्रक का कार्यालय बंद कर प्रदर्शन किया, टेबल पर रखी चूड़ियां

Fri, 16 Jul 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by closing the gate of the office of the controller of examination
आगरा। मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोलने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का गेट बंद करके उसके बाद करीब दो घंटे तक नारेबाजी की। परीक्षा नियंत्रक के कार्यकर्ताओं से मिले बिना पीछे के रास्ते से चले जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में जाकर टेबल पर चूड़ियां रखीं।
विज्ञापन

संगठन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान 24 घंटे के अंदर फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोले जाने की मांग की थी। ऐसा न होने पर बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का गेट बंद करके उसके सामने बैठकर प्रदर्शन करने लगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं आए। जब कार्यकर्ताओं को पता चला कि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जा चुके हैं तो कार्यकर्ता उनके कक्ष में जाकर टेबल पर चूड़ियां रख दीं। फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया खोलने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, ललित त्यागी, प्रदेश सचिव कुलदीप दीक्षित, आकाश चंद्रा, विकास, शैलेंद्र तोमर, नीरज प्रताप सिंह, पवन यादव, अनिल कुमार, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाने की आखिरी तारीख (बिना विलंब शुल्क के) 11 जुलाई निर्धारित की गई थी। छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए प्रक्रिया 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ दो दिन के लिए फिर से खोल दी है। 16 जुलाई आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए बाकी छात्रों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर नहीं दिया गया है। इन छात्रों को एक अवसर और दिए जाने के लिए एनएसयूआई की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने का प्रश्न नहीं है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि समय से छात्र-छात्राओं को प्रवेशपत्र उपलब्ध करा दिए जाएं। यदि फॉर्म भरे जाने की तारीख बढ़ाई जाती है तो निर्धारित तारीख (24 जुलाई) से परीक्षा कराना संभव नहीं होगा। 15 अगस्त से पहले परीक्षा कराना है। पुनर्परीक्षा में कम छात्र हैं, इनको समायोजित किया जा सकता है। सभी छात्रों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोलने पर संख्या अधिक बढ़ जाएगी। फिर व्यवस्थाएं गड़बड़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed