फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration at the Collectorate with posters of cylinders on their heads

Agra News: सिर पर सिलिंडर के पोस्टर रख कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Collectorate with posters of cylinders on their heads
गैस किल्लत के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती सपा महिलाएं स्त्रोत दल
आागरा। रसोई गैस बुकिंग की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी महिला सभा ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष प्रियंका चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर खाली सिलिंडर के पोस्टर रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि आगरा सहित पूरे प्रदेश में गैस के लिए हाहाकार मचा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष प्रियंका चौहान ने कहा, भाजपा सरकार और जिला प्रशासन दावों में सब ठीक बता रहे हैं, लेकिन हकीकत में सिलिंडर 2000 रुपये में ब्लैक हो रहा है। बुकिंग के बावजूद हफ्तों आपूर्ति नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोग लाइनों में दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना को पूरी तरह विफल करार दिया। महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन में निर्मला तोमर, सरिता यादव, सुनील चित्तौड़िया, मीना वर्मा और शमशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed