{"_id":"66306a6092bd6f020a021f8e","slug":"demonstration-at-bjp-office-arrest-of-former-minister-s-grandson-car-ran-over-girl-and-her-father-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय पर हंगामा: पूर्व मंत्री के नाती की गिरफ्तारी के लिए पैदल मार्च, युवती और पिता पर चढ़ा दी थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय पर हंगामा: पूर्व मंत्री के नाती की गिरफ्तारी के लिए पैदल मार्च, युवती और पिता पर चढ़ा दी थी कार
Tue, 30 Apr 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:19 AM IST
सार
पूर्व मंत्री के नाती की गिरफ्तारी के लिए पंजाबी समाज ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा बृजक्षेत्र कार्यालय का घेराव भी किया। पीड़ित युवती को न्याय दिलाने के लिए जाट, वैश्य और जैन समाज के लोग भी एकजुट हुए।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश की गिरफ्तारी न होने से पंजाबी समाज में आक्राेश है। सोमवार को समाज के लोगों ने बैठक की। इसके बाद जयपुर हाउस में पैदल मार्च निकाला। भाजपा के बृजक्षेत्र कार्यालय का घेराव किया। आरोपी को गिरफ्तार करो, पूर्व मंत्री को भाजपा से निष्कासित करो के नारे लगाए। प्रदर्शन में अन्य समाज के लोगों ने पहुंचकर समर्थन दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की पूर्व उद्घोषणा की कार्रवाई के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट से आदेश नहीं मिल सका।
15 अप्रैल को ऋषि मार्ग पर जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश की गई थी। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। इसमें पूर्व मंत्री का पौत्र दिव्यांश नामजद है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। मगर, 14 दिन बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका है। 24 अप्रैल को पंजाबी समाज ने बैठक कर पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम गिरफ्तारी के लिए दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

सोमवार को पंजाबी समाज ने जयपुर हाउस स्थित आर्य समाज मंदिर में बैठक की। इसमें कहा गया कि आरोपी दिव्यांश दो बार माफी मांग चुका है। मगर, उसकी हरकत बंद नहीं हुई। पुलिस की कार्रवाई न होने से उसका दुस्साहस बढ़ गया। उसने फिर से हरकत की। अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे। प्रस्ताव रखा गया कि पूर्व मंंत्री को भाजपा से निष्कासित किया जाना चाहिए। इसका सर्व समाज ने समर्थन किया। बैठक के बाद लोग पैदल मार्च करते हुए भाजपा बृजक्षेत्र कार्यालय पहुंच गए। महिलाओं ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेंगे। उन्हें इंसाफ चाहिए। आरोपी को गिरफ्तार करो-गिरफ्तार करो के नारे लगाए।
न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
पीड़ित युवती के पिता का कहना था कि पुलिस पर दबाव है। इस कारण आरोपी की गिरफ्तारी में देरी हो रही है। आम मामलों में पुलिस खुलासा कर पीठ थपथपाने लगती है। इस मामले में आरोपियों को बचने का मौका दिया जा रहा है। उन्हें न्याय नहीं मिला तो पंजाबी समाज आंदोलन करेगा। फिर सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उधर, पैदल मार्च और प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।

जैन, वैश्य और जाट समाज भी आगे आया
पंजाबी समाज के साथ ही जैन, वैश्य और जाट समाज के लोग भी साथ आए। अखिल भारतीय जाट महासभा के उपाध्यक्ष नरेश इंदौलिया ने कहा कि समाज में अगर कोई गंदगी फैलाए तो सभी समाज को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। अशोक अरोड़ा, आरएसएस के विश्वामित्र महाजन व रानी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान अशोक अग्रवाल, नितिन जैन, अनिल वर्मा, पंजाबी विरासत के संरक्षक चरनजीत थापर, अशोक अरोड़ा, प्रमोद महाजन, कुुसुम महाजन, मन्नु, सुमन महाजन आदि मौजूद रहे।

ये बोले एसीपी
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी दिव्यांश की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें लगी हैं। उधर, विवेचक ने कुर्की पूर्व उद्घोषणा के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। मगर, नोटिस नहीं मिल सका है। पुलिस दबिश दे रही है। गैर जमानती वारंट पहले ही लिया जा चुका है।