{"_id":"662ba938a38e5a933e0cc466","slug":"demand-to-change-the-hearing-time-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-116520-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुनवाई का समय बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुनवाई का समय बदलने की मांग
Fri, 26 Apr 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
सुनवाई का समय बदलने की मांग
मैनपुरी। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुकदमों की सुनवाई का समय बदलने के लिए वकीलों ने पीठासीन अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि दीवानी न्यायालय सहित राजस्व न्यायालयों में मई और जून के लिए मुकदमों की सुनवाई का समय बदल दिया गया है। गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में वादकारियों तथा वकीलों के हितों को देखते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुकदमों की सुनवाई का समय बदला जाए। ज्ञापन पर रामकिशोर दुबे, रामअवतार, यतीश कुमार दीक्षित, रवि कुमार कश्यप, संदीप कुमार तिवारी, विकास सैनी, हेमेंद्र दुबे, विनीता सिंह, वीरेंद्र बाबू दीक्षित के हस्ताक्षर हैं। संवाद