फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand Raised to Exempt Farmers' Union Vehicles from Tolls

Agra News: किसान यूनियन के वाहनों को टोल फ्री करने की उठी मांग

Wed, 25 Mar 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 25 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Demand Raised to Exempt Farmers' Union Vehicles from Tolls
खंदौली। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित खंदौली टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (स्वराष्ट्र) के कार्यकर्ता टोल फ्री की मांग लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके वाहनों से जबरन टोल वसूला जा रहा है, जबकि उन्हें टोल में छूट मिलनी चाहिए। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को टोल प्लाजा की लाइन तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया और उनसे बात की। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पंडित के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि संगठन से जुड़े वाहनों को टोल फ्री किया जाए और जबरन वसूली पर रोक लगे। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता में मांगों का ज्ञापन एसीपी को सौंपा। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed