फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for transfer of Tehsildar and Naib, advocates on strike

Agra News: तहसीलदार व नायब के तबादले की मांग, अधिवक्ता हड़ताल पर

Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for transfer of Tehsildar and Naib, advocates on strike
कासगंज। बार एसोसिएशन की बैठक कासगंज तहसील परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान तहसीलदार व नायब तहसीलदार के तबादले की मांग रखी। अधिवक्ताओं ने मांग को लेकर हड़ताल रखी। कामकाज नहीं होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने तहसील के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। अधिवक्ताओं ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में केस की लिस्ट तैयार करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था जो कि पूरा हो चुका है। इसके बाद भी केस लिस्ट तैयार नहीं हुई है। अपर तहसीलदार व तहसीलदार की कोर्ट में एक ही पेशकार कार्य करते है वह भी अपने समय पर नहीं आते। कोर्ट में अभी तक आदेश भी नहीं किया गया है। जिसको लेकर तहसील के अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार कासगंज व नायब तहसीलदार बिलराम का तबादला किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed