फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for Mawa's Gujiya increased on Holi

Agra News: होली पर बढ़ गई मावा की गुझिया की मांग

Sun, 05 Mar 2023 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Mar 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for Mawa's Gujiya increased on Holi
मैनपुरी।
विज्ञापन

होली पर इस बार मावा (खोवा) की गुझिया 20 रुपये किलो महंगी हुई है। त्योहार से पहले बाजार में दुकानों पर खोवा की गुझिया की मांग बढ़ी है। लोग त्योहार से पहले दुकानों पर गुझिया बुक करा रहे हैं। ग्राहकों की मांग के अनुसार लोगों को गुझिया की आपूर्ति देने के लिए दुकानदारों ने कारीगरों की संख्या भी बढ़ा दी है। कारोबारियों की माने तो जिले में तकरीबन 60 से 70 दुकानों पर 10 से 15 लाख रूपये की बुकिंग होने का अनुमान है।
रंगों के त्योहार पर होली पर इस बार महंगाई का असर दिख रहा है। मावा महंगा होने का असर गुझिया पर भी पड़ा है। एक साल पहले 360 रुपये किलो मिलने वाली देसी गुझिया इस बार 380 रुपये किलो में मिल रही है। होली के त्योहार पर लोग दुकानों पर गुझिया खरीदने के लिए पहुंचने लगे हैं। ग्राहकों की मांग देख दुकानदार मांग के अनुसार ही गुझिया बनवा रहे हैं। चाशनी की गुझिया की मांग इस बार नहीं हो रही है।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर गुझिया का विशेष महत्व है। हर घर में होली पर गुझिया का उपयोग होता है। अब धीरे धीरे घरों में खोये की गुझिया बनाने का चलन कम हो रहा है। लोग घरों में खोवा की गुझिया बनवाने की बजाए बाजार में मिल रही खोवा की गुझिया खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो लोग दो से पांच किलो तक गुझिया खरीद रहे हैं। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए गुझिया बनाने वाले कारीगरों की संख्या दुकानदारों ने बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गिफ्ट पैक गुझिया भी बनी पसंद
त्योहार से पहले लोग घरों में उपहार देने के लिए भी खोवा की गुझिया को ही पसंद कर रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग के अनुसार खोवा वाली गुझिया के गिफ्ट पैक बनाकर पहले से ही तैयार कर रहे हैं। एक से दो किलो के खोवा की गुझिया के गिफ्ट पैक ग्राहकों को रास आ रहे हैं।
-----
खोवा भी हुआ महंगा
इस बार खेावा भी महंगा हुआ है। एक साल पहले होली के त्योहार पर 280 रुपये किलो मिलने वाला खोवा इस बार 300 रुपये किलो मिल रहा है। दुकानदारों की मानें तो इस बार गैस सिलिंडर भी महंगा होने से गुझिया बनाने में लागत ज्यादा आ रही है। इससे बाजार में खोवे की गुझिया महंगी हो गई है। फिर भी डिमांड कम नहीं हुआ है।
------
बीते साल की अपेक्षा इस बार खोवा की गुझिया महंगी है। लेकिन ग्राहक अभी से खोवा की गुझिया की मांग करने लगे हैं। चाशनी वाली गुझिया की मांग इस बार ग्राहक नहीं कर रहे हैं।

शीलेंद्र गोस्वामी, हलवाई
--------
दो तीन साल से बाजार में खोवा की गुझिया की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ने पर दुकान पर खोये की गुझिया बनाना शुरू किया है। ग्राहकों की मांग के अनुसार ही खोवा की गुझिया बनवाई जाती है। जिले में तकरीबन 70 दुकानों पर 10 से 15 लाख की बुकिंग का अनुमान लगाया जा रहा है।
गुड्डू कुमार, हलवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed