फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for flowers has increased during wedding ceremonies, making the fragrance business flourishing.

Agra News: शादी की रस्मों में बढ़ी फूलों की डिमांड, महक रहा खुशबू का कारोबार

Fri, 20 Feb 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for flowers has increased during wedding ceremonies, making the fragrance business flourishing.
गुलाब के फूलों से सजी कार
फतेहाबाद। शादियां और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होते ही फतेहाबाद थाने के पास स्थित फूलों की दुकानें खुशबू से महक रही हैं। घरों से लेकर विवाह मंडप जयमाला स्टेज और स्वागत द्वार तक फूलों की सजावट की धूम मची हुई है। गेंदा और गुलाब के फूलों की सबसे अधिक मांग है। फूलों का कारोबार खूब चल रहा है। फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए स्थानीय दुकानदार आगरा व फिरोजाबाद की मंडियों से थोक में फूल मंगवा रहे हैं। इससे न केवल बाजार की रौनक बड़ी है, बल्कि रोजगार भी बड़ा है।
विज्ञापन



शादी की रस्मों में मेहंदी हल्दी मंडप और जयमाला जैसे कार्यक्रम में फूलों की सजावट अब लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शादी ब्याह में फूलों की सजावट को विशेष महत्व दिया जा रहा है। वहीं कई घरों में सजावट के लिए पहले से ही बुकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन


प्राकृतिक फूलों के बढ़ते दामों को देखते हुए कई लोग अब आर्टिफिशियल फूलों की सजावट की ओर भी रुख कर रहे हैं। ये फूल टिकाऊ होते हैं। खराब नहीं होते हैं। लागत में भी सस्ते होते हैं। खुशबू के लिए इसमें सेंट का प्रयोग किया जा रहा है। इससे यह प्राकृतिक फूलों जैसे आकर्षक लगते हैं। इसका डेकोरेशन पूरी शादी तक टिका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed