{"_id":"5d46ad3a8ebc3e6d1d71ddef","slug":"delhi-woman-alleges-sexual-harassment-by-policeman-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, सिपाही ने दो साल तक किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, सिपाही ने दो साल तक किया यौन शोषण
Sun, 04 Aug 2019 03:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में एक महिला को फेसबुक पर सिपाही से दोस्ती भारी पड़ गई। सिपाही ने महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। इतना ही नहीं दो लाख रुपये भी हड़प लिए। जब महिला सिपाही से शादी की कहने लगी तो धमका कर भाग दिया।
मामले के अनुसार दिल्ली निवासी महिला की फेसबुक के माध्यम से बरसाना थाना में तैनात सिपाही से दोस्ती हो गई। दोनों ने अपने फोन नंबर एक-दूसरे को दे दिए। महिला का कहना है कि सिपाही ने शादी करने की बात कही। इस पर वो उसके झांसे में आ गई।
आरोप है कि सिपाही ने दो साल तक महिला का यौन शोषण किया। जब महिला ने सिपाही पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और धमकी दी। पीड़ित ने चौकी से लेकर थाने तक कई चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।

पुलिस चौकी पर किया हंगामा
पीड़ित महिला शनिवार रात को सिपाही से मिलने के लिए नंदगांव चौकी गई तो वहां भी उसको फटकार मिली। महिला ने चौकी पर एक घंटा तक सिपाही से मिलने के लिए हंगामा किया। इस पर वहां तैनात अन्य सिपाहियों ने उसे थाने भेज दिया।
इस संबंध में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि हमारे पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि हमारे पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।