फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delhi girl misdeed case police did not checking in hotels and guest house in vrindavan

दुष्कर्म का मामला : पुलिस की लापरवाही से लगा तीर्थ नगरी वृंदावन की छवि पर दाग

Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
delhi girl misdeed case police did not checking in hotels and guest house in vrindavan
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

तीर्थ नगरी वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वृंदावन के गेस्ट हाउस और होटलों में लोगों के ठहरने के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके लिए आकस्मिक चेकिंग का अभियान भी पुलिस द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। यही कारण है वृंदावन में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया गया।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल को छोड़ दें तो वृंदावन में देश-विदेश से लोगों का आगमन होता है। इसी कारण यहां गेस्ट हाउस और होटल व्यवसाय बहुत तेजी से बढ़ा है। लेकिन इन गेस्ट हाउसों के संचालकों में कमाई की अंधी दौड़ और पुलिस की अनदेखी ने धर्म नगरी की छवि पर दाग लगा दिया है। 
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें- यूपी : कार में लिफ्ट देकर दिल्ली की युवती से वृंदावन में सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन


चैतन्य विहार स्थित प्रेमधाम गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती के साथ पहुंचे युवकों के रुकने पर कोई विधिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। संबंधित लोगों से आईडी भी नहीं ली गई। यह स्थिति प्रेम धाम गेस्ट हाउस के कर्मचारियों की भूमिका को ही संदेह में खड़ा कर रही है। 

सवाल पुलिस की जांच पड़ताल पर भी खड़े हो रहे हैं कि पीड़ित युवती द्वारा सुबह ही तहरीर दे देने के बाद भी कोतवाली पुलिस देर शाम रिपोर्ट दर्ज करती है। खुद सीओ सदर कई घंटे तक कोतवाली में युवती से पूछताछ में जुटे रहे। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर रमेश तिवारी ने बताया कि जल्द ही होटलों व गेस्ट हाउसों में जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed