फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi blast alert: Police monitoring fireworks warehouses, inspections to be conducted with fire department te

दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट: आतिशबाजी गोदामों पर पुलिस की नजर, अग्निशमन विभाग की टीम के साथ किया जाएगा निरीक्षण

Thu, 13 Nov 2025 10:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Nov 2025 10:37 PM IST
सार

दिल्ली धमाके बाद पुलिस अलर्ट है। आतिशबाजी का भंडारण और निर्माण करने वालों पर पुलिस की नजर है। इसके लिए टीम बनाकर इन गोदामों का निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi blast alert: Police monitoring fireworks warehouses, inspections to be conducted with fire department te
Police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कार धमाके की घटना के बाद आतिशबाजी का भंडारण और निर्माण करने वालों पर पुलिस की नजर है। 58 लाइसेंस धारकों के गोदाम और दुकान का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग और पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


जिले में आतिशबाजी के भंडारण और निर्माण के 58 लाइसेंस हैं। लाइसेंस पीईएसओ की ओर से जारी किए जाते हैं। अग्निशमन विभाग को एनओसी देनी होती है। यह देखा जाता है कि जिस स्थान पर भंडारण और निर्माण किया जाना है, वह आबादी से दूर है या नहीं। आग से बचाव के क्या इंतजाम किए गए हैं। कर्मचारी प्रशिक्षित हैं या नहीं। इसके बाद रिपोर्ट दी जाती है। सभी मानक पूरे होने पर लाइसेंस मिलता है।
विज्ञापन


आगरा कमिश्नरेट में 5 हजार किलोग्राम क्षमता वाले 17, एक लाख तक के दो, दो लाख तक के पांच और 80 हजार किलोग्राम आतिशबाजी की क्षमता वाला एक लाइसेंस जारी किया गया है। इनमें सिर्फ आतिशबाजी का भंडारण किया जा सकता है। यह सभी खंदाैली के नादऊ, अछनेरा के रायभा, सिकंदरा, बिचपुरी आदि क्षेत्र में हैं। वहीं 1500 किलो आतिशबाजी के भंडारण के 33 लाइसेंस हैं। इसके अलावा 14 लाइसेंस आतिशबाजी के निर्माण के हैं। इनमें 450 किलोग्राम तक आतिशबाजी का निर्माण किया जा सकता है। यह सभी ताजगंज और एत्मादपुर क्षेत्र में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आतिशबाजी का भंडारण और निर्माण करने वालों की जांच कराई जा रही है। इसके लिए टीम बना दी गई है। स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। आतिशबाजी के अतिरिक्त अन्य कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आतिशबाजी की बिक्री के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed