फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delay in honorarium payment will not be tolerated

Agra News: मानदेय भुगतान में विलंब बर्दाश्त नहीं होगा

Sat, 28 Oct 2023 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Oct 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Delay in honorarium payment will not be tolerated
-डीएम ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा की। डीएम ने कहा कि मानेदय भुगतान में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी। आशा के भुगतान में किसी भी स्तर पर अवैध धनराशि की मांग न की जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी गंभीरता बरतें।

डीएम ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रसूताओं को तत्काल मिले। गर्भवती के भर्ती होते ही उससे बैंक डिटेल प्राप्त करें। डिस्चार्ज होने पर उसके खाते में धनराशि सीधे भेजी जाए। प्रसूता को 102 एंबुलेंस से घर भेजा जाए। भर्ती रहने के समय उसे सुबह का नाश्ता, दोपहर, शाम का गुणवत्तायुक्त खाना मीनू के अनुसार समय से दिया जाए। खाने की गुणवत्ता प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वयं खाकर चेक करें।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनपद में चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु हुई है, जो चिंताजनक है। प्रसव के दौरान किसी भी गर्भवती की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। क्षय रोगियों की देखभाल कर उन्हें बीमारी से मुक्ति दिलाई जाए। अल्ट्रासाउंड सेंटर निर्धारित मानकों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने में सबसे खराब प्रगति स्वास्थ्य केंद्र मैनपुरी अर्बन की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति सुधारें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सैयद सानिया सोनम एजाज, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला डॉ. शिवकुमार उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन अंसारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीवराव बहादुर, डॉ. अनिल वर्मा, रविंद्र गौर, डीपीएम संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed