{"_id":"6a88c1bb014f99e9260fbc78","slug":"dei-female-student-attempts-suicide-in-hostel-hospitalized-agra-news-c-25-1-agr1034-1139626-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाॅस्टल में डीईआई की छात्रा ने जान देने की कोशिश की, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाॅस्टल में डीईआई की छात्रा ने जान देने की कोशिश की, भर्ती
Sat, 22 Aug 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) की बीएससी की छात्रा ने बृहस्पतिवार शाम को हाॅस्टल में केमिकल पीकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर साथी छात्राओं को पता चला। उन्होंने वार्डन को जानकारी दी। इस पर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छात्रा मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। यहां काॅलेज के पास ही एक हाॅस्टल में रहती है। बृहस्पतिवार शाम को हॉस्टल में ही उसने मच्छर मारने वाला केमिकल पी लिया। उसे संजय प्लेस स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर उसके परिजन भी आ गए। वह बेटी के लिए चिंतित थे। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
उधर, छात्राओं में चर्चा थी कि वह नंबर कम आने से तनाव में थी। हालांकि हाल में कोई परीक्षा नहीं हुई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उसके पूरी तरह से ठीक होने पर बयान लिए जाएंगे। उसे किसी तरह की समस्या तो नहीं है, यह पता किया जाएगा।