फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dehydration and Heat Stroke patients increased amid coronavirus outbreak in agra

कोरोना संकट के बीच गर्मी की मार, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, सेहत का रखें विशेष ख्याल

Tue, 26 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:03 AM IST
सार

  • आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Dehydration and Heat Stroke patients increased amid coronavirus outbreak in agra
आगरा में पड़ रही है भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लू चलने से हीट स्ट्रोक और उल्टी दस्त के मरीज तेजी से बढ़े हैं। अकेले एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 30 फीसदी मरीजों की वृद्धि हुई है। ये हीट स्ट्रोक और उल्टी दस्त के हैं। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन भी हो रहा है। निजी अस्पतालों में भी इसी तरह मरीज बढ़े हैं।

विज्ञापन


एसएन इमरजेंसी में मेडिसिन विभाग में रोजाना 35-50 मरीज और टेलीमेडिसिन में 40-40 कॉल आ रहे हैं। इनमें से 10 से 15 फीसदी में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक की परेशानी है। बाल रोग में इस परेशानी के 40-45 फीसदी बच्चों को उल्टी-दस्त, पानी की कमी, बुखार के आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इनमें दो से दस साल के बच्चे ज्यादा हैं। इनकी हालत गंभीर होने से रोजाना 10-15 को भर्ती करना पड़ रहा है। बाल रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामक्षितिज शर्मा ने बताया कि उल्टी-दस्त, डायरिया के बेहद गंभीर मरीज आ रहे हैं, इनको ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलाह : पांच से आठ लीटर पानी पीएं... सिर ढककर रखें

चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। सिर को धूप से बचाकर रखें। हीट स्ट्रोक का खतरा सिर पर धूप लगने से बढ़ जाता है।

- दिन में पांच से आठ लीटर पानी पीएं, हर आधा घंटे बाद पानी पिएं।
- छाछ, शिकंजी, नारियल पानी और घर में बना फलों का जूस पीएं।
- सूती कपड़े पहनें, बेहद जरूरी कार्य होने पर ही बाहर जाएं। सिर-कान ढकें।
- चटपटा, चिकनाईयुक्त भोजन न खाएं, बाहर का खाने से भी बचें।
- खाने में दलिया, सत्तू, खिचड़ी, हरी सब्जी, सलाद का भरपूर प्रयोग करें।
- छोटे बच्चों को कसे हुए कपड़े नहीं पहनाए, साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- उल्टी-दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाएं।
(जैसा के एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. टीपी सिंह ने बताया)

दो से पांच बजे तक 45 डिग्री के ऊपर रहा पारा

आगरा में सोमवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तापमान 45 डिग्री के पार ही बना रहा। सुबह से ही गर्मी इतनी थी कि तापमान एक बार 40 के ऊपर जाने के बाद फिर नीचे आया ही नहीं।

चलेगी लू...  27 मई तक राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पारा 46 डिग्री के पास ही रह सकता है। 27 मई तक ऐसी ही गर्मी रहेगी। 28 मई को बादल राहत लेकर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed