{"_id":"6a876bec60833cc6ef077d25","slug":"deficiencies-found-in-road-construction-contractor-to-face-a-fine-agra-news-c-25-1-agr1070-1138551-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क निर्माण में मिलीं खामियां, ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क निर्माण में मिलीं खामियां, ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
इस सड़क के निर्माण में मिली गड़बड़ी नगर आयुक्त ने पकड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के लोहामंडी निरीक्षण के दौरान वार्ड 18 की पार्षद रेखा भास्कर ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की, जिस पर नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो खामियां ही खामियां मिलीं। खराब गुणवत्ता मिलने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने, भुगतान रोकने के साथ सड़क का फिर से निर्माण कराने का आदेश दिया है।
नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को भीमनगर में निरीक्षण के दौरान इन खामियों को खुद देखा। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराएं और इन गड़बड़ियों पर जुर्माना लगाएं। घटिया निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया जाएगा। साथ ही खराब सड़क को दोबारा मानकों के अनुरूप बनवाया जाए। नगर आयुक्त को लोहामंडी जोनल कार्यालय में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं। नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही के लिए जोनल सेनेटरी ऑफिसर मनोज पाल और सेनेटरी इंस्पेक्टर से जवाब मांगा है। सफाईकर्मियों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को अंतिम चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
लापरवाही पर जोनल अधिकारी लोहामंडी से हटाए
नगर आयुक्त को निरीक्षण में कर और जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के मामले लंबित मिले। उन्होंने लोहामंडी जोन के जोनल अधिकारी सीपी सिंह को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए। हर सप्ताह जन्म-मृत्यु और कर संबंधी लंबित मामलों की समीक्षा के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।