Rajnath Singh in Agra: आज आगरा आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे सभाएं
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर को एक बजे खेरागढ़ में आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विस्तार
आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भाजपा जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। भाजपा के दिग्गज नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। जनसभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बाद शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा आ रहे हैं। वह खेरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर को एक बजे खेरागढ़ में आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को रूट बदलकर अपने गंतव्य को जाने की अपील की है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक मार्ग पर लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए कुछ मार्गों पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
इन मार्ग पर जाने से बचें
- कागारौल से खेरागढ़ होते हुए सैंया को जाने वाला मार्ग।
- नगला कमला से खेरागढ़ होते हुए सैंया की ओर जाने वाला मार्ग।
- सैंया से खेरागढ़ जाने वाला मार्ग।
- बसई नवाब राजस्थान की तरफ से खेरागढ़ आने वाला मार्ग।