फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti said work hard while following the routine, the path will be created automatically.

Agra News: दीप्ति ने कहा- रूटीन फॉलो करते हुए मेहनत करें, रास्ते खुद बनते जाएंगे

Mon, 08 Dec 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Deepti said work hard while following the routine, the path will be created automatically.
दी​प्ति शर्मा
आगरा। महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शनिवार को आगरा लौटीं। रविवार को आवास पर अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि अपना डेली रूटीन फॉलो करते हुए मेहनत करें, आगे के रास्ते खुद बनते जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वकप जीतने से लड़कियों में क्रिकेट के प्रति नई ऊर्जा आई है।
विज्ञापन

दीप्ति अपने अवधपुरी आवास पर बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि घर आकर अपने लोगों से मिलना, अपने माहौल में सांस लेना, इससे अच्छी खुशी कोई नहीं होती। दीप्ति हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर दिखाई दी थीं। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन से यह उनकी दूसरी मुलाकात थी। शो में पूछे गए एक सवाल को याद करते हुए उन्होंने मुस्कुराकर कहा-अमिताभ जी ने आगरा से जुड़ा सवाल पूछा। मैं तो आगरा की हूं, इसलिए तुरंत सही जवाब दे दिया। उन्हें अच्छा लगा।
विज्ञापन


दीप्ति ने कहा कि अब बहुत-सी बेटियां क्रिकेटर बनने का सपना देखने लगी हैं। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से सबके माइंडसेट में बड़ा बदलाव ला दिया है, खासतौर से लड़कियों में। वह चाहती हैं कि वो जितना संभव हो सके युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी सुविधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार खिलाड़ियों के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इससे नए खिलाड़ियों का रास्ता और आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed